कोरोना अपडेट: एक दिन में 500 के पार गया मृतकों का आंकड़ा, जानें राज्‍यवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: एक दिन में 500 के पार गया मृतकों का आंकड़ा, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में पहली बार मृतकों की संख्‍या 500 को पार कर गई है। हालांकि इसकी सबसे बड़ी संख्‍या अब भी महाराष्‍ट्र में है मगर अब तमिलनाडु, दिल्‍ली, यूपी और कर्नाटक जैसे राज्‍यों में भी मरने वालों की संख्‍या बढ़ रही है। इन पांच राज्‍यों में पिछले 24 घंटे में देश की कुल 81 प्रतिशत कोरोना मौतें हुई हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 220114  है। अभी तक 347978 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है और ये 59 प्रतिशत से ऊपर (59.43) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 38 प्रतिशत से नीचे (37.59) आ गई है। पिछले 19 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 21 प्रतिशत से अधिक हो गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 17400 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में करीब 3 प्रतिशत (2.98) को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 585493 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18653 नए मामले सामने आए हैं और 507 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 13157 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। मंगलवार की सुबह तक देश में 18522 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना की जांच आज भी दो लाख के पार रही। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 17 हजार 931 टेस्‍ट हुए हैं। मंगलवार की सुबह तक देश में कुल 86 लाख 8 हजार 654 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और बुधवार की सुबह तक ये आंकड़ा 88 लाख 26 हजार 585 पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

बुधवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 6 लाख 36 हजार 749 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 58 लाख 38 हजार 646 मरीज ठीक हो चुके हैं और 5 लाख 15 हजार 257 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 54.9 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.84 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3 प्रतिशत से कम है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

बुधवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 507 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से 48 प्रतिशत से अधिक अकेले महाराष्‍ट्र में और 81 प्रतिशत देश के 5 राज्‍यों में हुई हैं। सबसे अधिक 245 मौतें महाराष्‍ट्र में और उसके बाद दिल्‍ली में 62, तमिलनाडु में 60, उत्‍तरप्रदेश में 25 और कर्नाटक में 20 मौतें हुई हैं। शेष 19 प्रतिशत मौतें देश के अन्‍य 17 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से गुजरात में 19, गुजरात में 19, बंगाल में 15, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान में 8-8, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 7, जम्‍मू-कश्‍मीर, पंजाब में 6-6, बिहार में 5, हरियाणा में 4, केरल, ओडिशा, पुडुचेरी, उत्‍तराखंड में 2-2, असम, हिमाचल प्रदेश में 1-1 मौतें हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में मंगलवार से बुधवार के बीच कोरोना के 18653 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें से 13616 नए मरीज सिर्फ 6 राज्‍यों में सामने आए हैं। महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में 4878 नए मरीज आए हैं। तमिलनाडु में 3943, दिल्‍ली में 2199, कर्नाटक में 947, तेलंगाना में 945, आंध्र प्रदेश में 704, उत्‍तर प्रदेश में 664, बंगाल में 652, गुजरात में 619, असम में 475, बिहार में 403, राजस्‍थान में 354 और हरियाणा में 338 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी रातों रात नहीं बढ़ती, औषधि के साथ-साथ भोजन और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी

बच्चों को कम प्रभावित कर रहा है कोविड-19, जानें शोध में क्यों कही गई ये बात

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

7897

6511

187

14595

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

47

50

0

97

अरुणाचल प्रदेश

128

62

1

191

असम

2568

5647

12

8227

बिहार

2289

7687

67

10043

चंडीगढ़ 

70

364

6

440

छत्तीसगढ़

597

2250

13

2860

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

131

82

0

213

दिल्ली

26270

58348

2742

87360

गोवा

716

596

3

1315

गुजरात 

7049

23662

1846

32557

हरियाणा

7049

23662

236

14548

हिमाचल प्रदेश 

363

580

10

953

जम्मू एंड कश्मीर 

2674

4722

101

7497

झारखंड

591

1884

15

2490

कर्नाटक

7078

7918

246

15242

केरल

2112

2306

24

4442

लद्दाख

324

648

1

973

मध्य प्रदेश 

2626

10395

572

13593

महाराष्ट्र 

75995

90911

7855

174761

मणिपुर

681

553

0

1234

मेघालय

9

42

1

52

मिजोरम

38

122

0

160

नागालैंड

291

168

0

459

ओडिशा

1851

5189

25

7065

पुडुचेरी

430

272

12

714

पंजाब

1557

3867

144

5568

राजस्थान

3381

14220

413

18014

सिक्किम

37

52

0

89

तमिलनाडु

38892

50074

1201

90167

तेलांगना

8785

7294

260

16339

त्रिपुरा

301

1086

1

1388

उत्तराखंड

609

2231

41

2881

उत्तर प्रदेश 

6711

16084

697

23492

वेस्ट बंगाल

5761

12130

668

18559

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

6915

   

6915

भारत में कुल मामले

220114

347979

17400

585493

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।